सतना 5 जून 2018 । लोक कल्याण युवक मण्डल सतना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गहरा नाला सतना स्थित डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया । संस्थापक सूर्यान्शु प्रताप सिंह ने युवाओं से पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि हम सबको अपना जीवन सुरक्षित रखने के लिये अपने घर के आसपास खाली जगह में पेड़ पौधे लगाने चाहिये और आसपास में लगे पेड़ पौधो की देखभाल करनी चाहिए, वृक्षों से ही हमारा जीवन है इसलिए लोक कल्याण युवक मण्डल सतना ने इस वर्ष 5000 पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया है। संस्था द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा जिसकी विशेषता यह होगी कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की एक विशेष टीम गठित की जाएगी जिसके माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्ड, सार्वजनिक स्थानों में पौधरोपण किया जायेगा और प्रत्येक पेड़ का पालक बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पेड़ को पानी देने और उसकी सुरक्षा करनी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रसंघ सचिव रजनीश द्विवेदी, संस्थापक सूर्यान्शु प्रताप सिंह, अध्यक्ष अजय द्विवेदी,उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी त्रिपाठी, सचिव अजय चौरसिया अज्जु, सह सचिव अनुज सिंह, कोष...

Comments
Post a Comment