Skip to main content

Posts

मधुमेह जागृति दिवस - 27 जून

लोक कल्याण युवक मण्डल सतना 27 जून : मधुमेह जागृति दिवस भारत अपनी युवा आबादी की बदौलत आने वाले समय में दुनिया की एक बड़ी आर्थिक शक्ति बनने के लिए प्रयासरत है लेकिन इस युवा आबादी के एक बड़े भाग में लोगों की शिराओं में धीरे-धीरे मीठा जहर घुलने की आशंका विशेषज्ञों की नींद उड़ाए हुए है, क्योंकि आबादी का यही हिस्सा अर्थव्यवस्था के लिए सबसे अधिक उत्पादक होगा। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में मधुमेह रोगियों की संख्या बढ़ना तो चिंता की बात है ही, लेकिन चिंता का असली कारण है कि किस उम्र के लोगों को यह बीमारी अधिक हो रही है। पश्चिम में अधिकतर लोगों को उम्र के छठवें दशक में मधुमेह होता है, जबकि भारत में 30 से 45 वर्ष की आयु में ही इस बीमारी की दर सबसे अधिक है। मधुमेह विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी देशों में जिन लोगों में पहली बार मधुमेह का पता चलता है, उनमें साठ से अधिक उम्र वाले लोगों की संख्या सबसे अधिक होती है। इसका मतलब यह हुआ कि इन देशों में मधुमेह ऐसे लोगों को कम प्रभावित कर रहा है जो देश की उत्पादक शक्ति हैं। भारत में तस्वीर बिल्कुल उलट है। मधुमेह पर पुस्तक लिख चुके डॉ. झींगन ने ...
Recent posts

अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस

26 जून : अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस नशा, एक ऐसी बीमारी है जो कि युवा पीढ़ी को लगातार अपनी चपेट में लेकर उसे कई तरह से बीमार कर रही है। शराब, सिगरेट, तम्‍बाकू एवं ड्रग्‍स जैसे जहरीले पदार्थों का सेवन कर युवा वर्ग का एक बड़ा हि‍स्सा नशे का शिकार हो रहा है। आज के समय में फुटपाथ और रेल्‍वे प्‍लेटफार्म पर रहने वाले बच्‍चे भी नशे की चपेट में आ चुके हैं। लोग सोचते हैं कि वो बच्‍चें कैसे नशा कर सकते है जिनके पास खाने को भी पैसा नहीं होता। परंतु नशा करने के लिए सिर्फ मादक पदार्थो की ही जरुरत नहीं होती, बल्कि व्‍हाइटनर, नेल पॉलिश, पेट्रोल आदि की गंध, ब्रेड के साथ विक्स और झंडु बाम का सेवन करना, कुछ इस प्रकार के नशे भी किए जाते हैं, जो बेहद खतरनाक होते हैं। नशे की लत ने इंसान को उस स्तर पर लाकर खड़ा कर दिया है कि अब व्‍यक्‍ति मादक पदार्थों के सेवन के लिए किसी भी हद तक जा सकता है, वह नशे के लिए जुर्म भी कर सकता है। नशे के मामले में महिलाएं भी पीछे नहीं है। महिलाओं द्वारा भी मादक पदार्थों का बहुत अधिक मात्रा में सेवन किया जाता है। व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन में तनाव, प्रेम संबंध...

रोपेंगे 5 हजार पौधे - स्टार समाचार

यूथ ने बढाया पर्यावरण संरक्षण के लिए कदम - पत्रिका

युवक मंडल ने पौधरोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

सतना 5 जून 2018 ।  लोक कल्याण युवक मण्डल सतना द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर गहरा नाला सतना स्थित डिग्री कॉलेज में पौधरोपण किया गया । संस्थापक सूर्यान्शु प्रताप सिंह ने युवाओं से पौधरोपण करने की अपील करते हुए कहा कि हम सबको अपना जीवन सुरक्षित रखने के लिये अपने घर के आसपास खाली जगह में पेड़ पौधे लगाने चाहिये और आसपास में लगे पेड़ पौधो की देखभाल करनी चाहिए, वृक्षों से ही हमारा जीवन है इसलिए लोक कल्याण युवक मण्डल सतना ने इस वर्ष 5000 पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया है। संस्था द्वारा पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा जिसकी विशेषता यह होगी कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं की एक विशेष टीम गठित की जाएगी  जिसके माध्यम से शहर के प्रत्येक वार्ड, सार्वजनिक स्थानों में पौधरोपण किया जायेगा और प्रत्येक पेड़ का पालक बनाया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी पेड़ को पानी देने और उसकी सुरक्षा करनी होगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छात्रसंघ सचिव रजनीश द्विवेदी, संस्थापक सूर्यान्शु प्रताप सिंह, अध्यक्ष अजय द्विवेदी,उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी त्रिपाठी, सचिव अजय चौरसिया अज्जु, सह सचिव अनुज सिंह, कोष...